जमुई: सुरक्षा के बीच विभिन्न जगहों से शहर में निकाला गया भव्य प्रतिमा विसर्जन जुलूस, नम आंखों से मां सरस्वती को दी गई विदाई
Jamui, Jamui | Feb 11, 2025 महराजगंज, कल्याणपुर, पुरानी बाज़ार सहित विभिन्न जगहों से सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे तक शहर में भव्य प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया। इस दौरान श्रीभवानी दल महराजगंज, विद्यार्थी दल कल्याणपुर और कालिका दल पुरानी बाजार सहित विभिन्न पूजा दल का प्रतिमा का बारी- बारी से पूरे शहर का भ्रमण कर बोधवन तालाब में विसर्जन किया गया।