भदेसर: भादसोड़ा चौराहे पर टेंपो और कार चालकों के बीच खूनी भिड़ंत, बीच-बचाव करने वालों से भी हुई मारपीट
गुरुवार शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भादसोड़ा चौराहे पर सांवलियाजी से लौट रहे टेंपो और कार सवारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई । बीच बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों को भी नहीं बख्शा गया । सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई हालांकि बाद में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया ।