नौहट्टा: नाबालिग युवती बरामद, शादी की नीयत से अपहरण का मामला
नौहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन दिन पूर्व शादी की नीयत से अपहृत नाबालिग युवती को पुलिस ने शुक्रवार की बरामद कर लिया। युवती को नौहट्टा बस स्टैंड से सुरक्षित बरामद किया गया। इस संबंध में युवती के पिता द्वारा नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक के परिजनों पर दबाव बनाया।