कांके: जिला स्कूल मैदान में बिजली-पानी की समस्या को लेकर बीजेपी महानगर का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | May 12, 2026 जिला स्कूल मैदान में बिजली पानी की समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बीजेपी महानगर ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर काफी संख्या में बीजेपी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जनता बिजली और पानी की किल्लत से त्रस्त हो गई है।