शामली: शामली के बझेडी में बन रहे नवीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण डीएम आलोक यादव ने किया
Shamli, Shamli | Jun 20, 2026 शनिवार की दोपहर 3 बजे डीएम शामली आलोक यादव ने तहसील ऊन क्षेत्र के गांव बझेडी में 4429.65 लाख की लागत से बन रहे नवीन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्माण कार्य की प्रगति जानी। अधिशासी अभियंता यूपी सिडको द्वारा डीएम को बताया गया कि निर्माण कार्य अगस्त 2024 में प्रारंभ हुआ, जो 31 मार्च 2027 तक पूर्ण हो जाएगा।