बांकीपुर का जनादेश स्वीकार, जनता मालिक है; हार की समीक्षा करेगी पार्टी : डॉ. प्रेम कुमार
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम आने के बाद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोच्च होती है और जनता के जनादेश का सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जनता ने जो फैसला दिया है, उसका उनकी पार्टी स्वागत करती है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जन सुराज पार्टी ने लगभग 15 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस हार के कारणों की गंभीरता से समीक्षा करेगी। समीक्षा बैठक में यह देखा जाएगा कि किन कारणों से पार्टी को यह सीट गंवानी पड़ी, कहां चूक हुई और किन क्षेत्रों में कमी रह गई।उन्होंने कहा कि समीक्षा के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी और भविष्य में ऐसी कमियों को दूर करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और उनकी पार्टी जनता के जनादेश का पूरा सम्मान करती है।
Madanpur, Aurangabad | Aug 4, 2026