कोटपूतली: कोटपूतली में 45 सेकंड में गैस सिलेंडर की चोरी
Kotputli, Alwar | Apr 10, 2026
कोटपूतली की गढ़ कॉलोनी में गुरुवार तड़के चोरी की अनोखी वारदात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज में चोर 10 फीट ऊंचा गेट कूदकर घर में घुसता दिखा। उसने पोर्च में रखा गैस सिलेंडर उठाया और मात्र 45 सेकंड में फरार हो गया। पूरी घटना रात 4:11 से 4:12 बजे के बीच हुई। सुबह परिवार ने सिलेंडर गायब पाया और सीसीटीवी देखने पर चोरी का खुलासा हुआ।