दमयंती नगर: दमोह में IPL की तर्ज पर टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, खिलाड़ियों की नीलामी शुरू, ग्राउंड में आकर्षक सजावट
दमोह में डेंजर क्लब द्वारा IPL की तर्ज पर डे-नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर खिलाड़ियों की ऑक्शन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें टीमों द्वारा बोली लगाकर खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। मैदान में लाइटिंग और सजावट का काम जारी है। प्रतियोगिता में 12 से अधिक टीमें भाग लेंगी। विजेता को 75 हजार और उपविजेता को 40 हजार रुपए मिलेगे