हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में लॉरेंस गैंग के तीन शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया, तीनों को पुणे पुलिस को सुपुर्द किया गया
हनुमानगढ़ में लॉरेंस गैंग के तीन शूटरों को भारी मात्रा में हथियारों सहित गिरफ्तार करने के मामले में तीनों शूटरों को पुणे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जानकारी अनुसार महाराष्ट्र के पुणे में एक स्टील कंपनी के कार्यालय पर फायरिंग और 50 करोड रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में इन तीनों शूटरों का हनुमानगढ़ में होने का इनपुट मिला था।