बहराइच: कोलुहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने लगाई फाँसी, हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के कोलुहा इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगा ली थी। परिजन इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।