इकौना: सीएचसी इकौना के सभागार में संचारी रोग से संबंधित जन जागरण अभियान की एक बैठक आयोजित की गई
सीएससी इकौना सभागार में संचारी रोग से संबंधित जन जागरण अभियान की एक बैठक सोमवार को आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता कर रहे अधीक्षक डॉक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा कि संचारी रोग दस्तक अभियान 10अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाया जा रहा है । इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मच्छरों से बचाव के लिए जागरुक करेंगी ।