इकौना: कटरा बाजार में कपड़े धोने के लिए घर में रखे गर्म पानी से बच्ची झुलसी
कटरा बाजार मे रविवार को कपड़ा धोने के लिए घर में चौकी पर भगौने मे गर्म पानी रखा था। जहाँ खेलते समय सगुन अपने ऊपर गिरा लिया जिससे झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजनो ने आनन फानन में मासूम को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकत्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।