इकौना: कटरा बाजार में गर्म पानी में झुलसी 3 साल की बच्ची, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज बहराइच में हुई मौत
कटरा बाजार में रविवार को एक घर में कपड़े धोने के लिए भगौने में गर्म पानी रखा था। इस दौरान खेलते समय सगुन नाम की 3 साल की बच्ची पर यह गर्म पानी गिर गया। इस हादसे में बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। मेडिकल कॉलेज बहराइच में इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।