इकौना: मझौवा गांव के पास साइकिल से जा रहे युवक पर जंगली सूअर ने किया हमला, हुआ घायल
इकौना थाना क्षेत्र के के मझौवा गांव के पास रविवार को खैरी नारायण जोत निवासी रक्षा राम वर्मा अपने मामा के यहाँ गए हुए थे जहां से वापस अपने गांव जा रहे थे मझौवा गांव के पास पहुंचते ही जंगली सूअर ने हमला कर दिया जिससे रक्षा राम घायल हो गए आसपास व परिजनों ने एंबुलेंस के सहायता से सीएससी इकौना में भर्ती कराया जहां रक्षा राम वर्मा का इलाज चल रहा है।