इकौना: लेगड़ी मोड़ के पास दीवार तोड़कर घर में घुसी स्कॉर्पियो कार, छात्र की हुई मौत
लेगड़ी मोड़ के पास तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो कार दीवार को तोड़ते हुए घर के अंदर घुस गई। घर में बैठकर पढ़ाई कर रहे पॉलिटेक्निक का छात्र आयुष पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी गिलौला से बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाने के क्रम में छात्र की मौत हो गई।