खंडवा नगर: पीएम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: युवक की हुई थी हत्या, ब्लाइंड मर्डर का अभी तक नहीं हुआ खुलासा
खंडवा के कोतवाली थाना क्षेत्र के टिगरिया गांव में 16 मई को मिले एचआईवी पॉजिटिव युवक के शव के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम (पीएम) रिपोर्ट के अनुसार, 40 वर्षीय मृतक का कंधा टूटा हुआ था और उसके सिर के पीछे कनपटी पर गंभीर अंदरूनी चोट थी। शव मुंह के बल गिरा हुआ मिला था। वारदात के बाद से पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लग सका है,