बाह: बसई अरेला की लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती लखनऊ से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी
बसई अरेला थाना क्षेत्र में दिनांक 01 अगस्त 2021 को एक 24 वर्षीय युवती घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने इसकी सूचना दिनांक 02 अगस्त 2021 को थाना बसई अरेला में दी थी। बताया गया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है, जिसके बाद थाना बसई अरेला पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए युवती की तलाश शुरू की।