सिरोही: राज्य मंत्री देवासी जिले के दौरे पर रहेंगे
Sirohi, Sirohi | May 11, 2026 राज्य के ग्रामीण विकास, पंचायती राज, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे 12 मई मंगलवार को सुबह 10.30 बजे सिरोही पहुचेंगे। वे मां श्री आशापुरी तीर्थधाम के पाटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वे ग्राम पंचायत हालीवाड़ा में “ग्राम रथ अभियान“ को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।