लोहरदगा: उपायुक्त: किसान फसल बीमा कराएं, धान बिचौलियों को नहीं, केंद्रों में बेचें, बाल विवाह पर सख्त कार्रवाई होगी
लोहरदगा उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11:30 बजे पंचायत कर गोइठ का 18वां संस्करण निंगनी पंचायत भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी मुखियाओं और जनप्रतिनिधियों को संबोधित किया। जिला प्रशासन की ओर से किसी पंचायत स्तर पर पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।