लोहरदगा: लोहरदगा सुभाष चौक पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल, चालक फरार
लोहरदगा शहर के व्यस्ततम सुभाष चौक स्थित क्षेत्र में सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक की मदद की।