लोहरदगा: भंडरा पेट्रोल पंप के पास बाइक-लूना की टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल, लोहरदगा अस्पताल में इलाज जारी
भंडरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार दोपहर लगभग 1:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक और लूना के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि लूना सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।