मांझी: मांझी नगर पंचायत के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन हुआ
Manjhi, Saran | Apr 10, 2026 मांझी नगर पंचायत के सुघर छपरा में शुक्रवार को करीब 12:30 बजे नए कार्यालय भवन का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पार्षद विजय देवी एवं उपमुख्य पार्षद नीतू सिंह ने फीता काटकर तथा वार्ड पार्षद अशोक यादव द्वारा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत के विकास के लिए इस भवन को महत्वपूर्ण कदम बताया।