तेंदूखेड़ा: ग्राम हररई में गोंड समाज महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
तेंदूखेड़ा ग्राम हररई में सोमवार की शाम 6 बजे गोंड समाज महासभा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील शाह अदाली ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों बुराइयों को समाप्त कर समाज की सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने हेतु जन जागरूकता लाना अपनी धर्म संस्कृति परंपरा रीति रिवाज को बेहतर तरीके से बनाए रखने जल जंगल जमीन संरक्षण की बात कही।