रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में लोन की किश्त को लेकर विवाद, एक किश्त बकाया होने पर घर पहुंचकर दबंगई करने के आरोप
रामगंजमंडी क्षेत्र के सातलखेड़ी स्थित कुम्हार मोहल्ले में समूह के लोन की किश्त को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, लोन की एक किश्त बकाया होने की बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि लोन से जुड़ा एक व्यक्ति 10 से 15 युवकों के साथ मोहल्ले में पहुंचा और एक युवक के साथ मारपीट की।