कोरबा: पीएम श्री एकलव्य विद्यालय छुरी कला का प्रभारी सचिव ने किया औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
Korba, Korba | May 5, 2026 विकासखंड कटघोरा अंतर्गत स्थित पीएम श्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छुरी कला का प्रभारी सचिव रोहित यादव ने मंगलवार दोपहर 12 बजे के क़रीब औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गुणवत्ता, आवासीय व्यवस्थाओं एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रदर्शन, पढ़ाई के माहौल और उपलब्ध संसाधनों की विस्तृत जानकारी ली। शिक्षकों से