बंदगांव प्रखंड की राईबेड़ा डांगोसाई व कुशनोपुर ऊपर टोला में गुरुवार को बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर मुखिया कुश पूर्ति ने बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन फीता काटकर किया। नए बिजली ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर स्थानीय महिला पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।