कासगंज: ढोलना कोतवाली क्षेत्र से दो नाबालिग बेटियां घर से लापता, नोएडा से सकुशल बरामद
कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें घर से लापता हो गई थीं। परिजनों के अनुसार दोनों बेटियां घर से करीब 18 हजार रुपये और जेवर लेकर चली गई थीं। बाद में सूचना पर परिजन नोएडा पहुंचे, जहां दोनों बेटियां सकुशल मिल गईं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रिश्तेदार ने बहला-फुसलाकर उन्हें बुलाया था। पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की गई है।