संपतचक: बेलदारीचक के बच्चों ने जर्जर विद्यालय भवन के विरोध में मुख्य मार्ग किया जाम
3 दिसंबर 2025 — आज सुबह बेलदारीचक उत्क्रमित मध्य विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने गया-पटना मुख्य मार्ग पर पहुंचकर चौराहे को जाम कर दिया। छात्रों का कहना है कि स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर है, छत गिरने के कगार पर है, एक ही कक्षा में कक्ष एक से आठ तक पढ़ाई होती है और पीने के लिए गंदा पानी दिया जाता है। उन्होनें यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक पढ़ाई पर ध्यान नहीं