सुसनेर: सुसनेर में दतिया जैसा चुनावी माहौल, अंतिम दौर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने; नुक्कड़ सभाओं के बाद डोर-टू-डोर संपर्क
रविवार शाम 6 बजे सुसनेर का माहौल दतिया उपचुनाव की तरह दिखाई दिया। अंतिम दौर में भाजपा-कांग्रेस ने सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंकी। कांग्रेस के द्वारा स्टेट बैंक चोराहे पर प्रत्याशी विष्णु पाटीदार के समर्थन में नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ तो वही भाजपा ने भी प्रत्याशी प्रदीप सोनी के समर्थन में डोर टू डोर जन संर्पक किया।