अररिया: हरियाली मार्केट परमान नदी के पास मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Araria, Araria | Mar 10, 2025 अररिया नगर थाना क्षेत्र के हरियाली मार्केट परमानंद नदी के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.