Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

*दिल्ली पुलिस की विशेष टीम के अधिकारी/कर्मचारी बनकर फ्लैट में रेड करने, बंधक बनाकर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले गिरोह की 01 महिला सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार।* *कब्जा से दिल्ली पुलिस के 03 फर्जी पहचान-पत्र बरामद।* `गुरुग्राम: 31 जुलाई 2026` ▪️ दिनांक *29/30.07.2026* की रात्रि को *पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम* की पुलिस टीम को *अंसल हाइट्स सोसायटी, सेक्टर-86, गुरुग्राम* में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां शिकायतकर्ता ने *03 व्यक्तियों व 01 महिला* को पुलिस के हवाले करते हुए एक लिखित शिकायत दी। ▪️ शिकायतकर्ता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि यह अपने साथियों के साथ फ्लैट पर गेट-टुगेदर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला अपने *05 अन्य साथियों* के साथ फ्लैट में जबरन घुस गई। सभी ने स्वयं को *दिल्ली पुलिस का कर्मचारी* बताते हुए फ्लैट में रेड करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने इसको (शिकायतकर्ता) व उसके साथियों को बंधक बनाकर इनके साथ मारपीट की तथा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर *25 लाख रुपये* की रंगदारी की मांग की। इसके उपरांत *ऋषि* नामक व्यक्ति ने इसके एक साथी *सागर* को अपनी गाड़ी में बैठाकर रुपये लेने के लिए ले गया, जबकि अन्य व्यक्ति इसे व इसके साथियों को फ्लैट में बंधक बनाए रखकर जान से मारने की धमकी देते रहे। इसके साथी सागर को उन व्यक्तियों पर शक होने पर उसने अपने अन्य साथियों को अपनी लोकेशन भेज दी। इसके बाद इनके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और *04 व्यक्तियों* को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि *ऋषि* नामक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर *पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम* में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया। ▪️ *पुलिस थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम* की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 30.07.2026 को *01 महिला सहित कुल 04 आरोपियों* को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान *1 सतविन्द्र (उम्र-46 वर्ष) निवासी विजय नगर, जिला रोहतक (हरियाणा), 2. टीनू (उम्र-42 वर्ष) निवासी शिव विहार, जिला रोहतक (हरियाणा), 3. नवीन (उम्र-40 वर्ष) निवासी गांव गढ़ी खेड़ी, जिला रोहतक (हरियाणा)* तथा *4. स्नेहा उर्फ सना (उम्र-21 वर्ष) निवासी आर्य नगर, जिला रोहतक (हरियाणा)* के रूप में हुई। ▪️ प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके फरार साथी *ऋषि* ने इन्हें उपरोक्त अभियोग में शिकायतकर्ता के बारे में जानकारी दी थी कि वह संपन्न परिवार से है तथा अपने साथियों के साथ पार्टी करता है। इसके बाद सभी ने फर्जी दिल्ली पुलिस की विशेष टीम के अधिकारी बनकर शिकायतकर्ता के फ्लैट पर रेड करने, उन्हें बंधक बनाकर डराने-धमकाने तथा *25 लाख रुपये* की रंगदारी मांगने की योजना बनाई। योजना के अनुसार *ऋषि* ही आरोपियों को रोहतक से गुरुग्राम लेकर आया था। महिला आरोपी ने फ्लैट की घंटी बजाई और दरवाजा खुलते ही सभी आरोपी फ्लैट के अंदर घुस गए। आरोपियों ने स्वयं को *दिल्ली पुलिस का अधिकारी/कर्मचारी* बताकर शिकायतकर्ता व उसके साथियों को अवैध गतिविधियों में शामिल होने का भय दिखाया तथा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर *25 लाख रुपये* की रंगदारी की मांग की। रुपये लेने के लिए *ऋषि* नामक आरोपी शिकायतकर्ता के साथी *सागर* को अपने साथ ले गया, लेकिन सागर को उस पर सन्देश हुआ तो सागर ने अपने साथियों को अपनी लोकेशन भेजने के बाद जब ऋषि से पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो वह घबरा गया और अपनी *स्विफ्ट कार* में अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया। ▪️ पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जा से *दिल्ली पुलिस के 03 फर्जी पहचान-पत्र बरामद* किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त फर्जी पहचान-पत्र उन्हें उनके फरार साथी *ऋषि* द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। ▪️ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपियों को दिनांक *31.07.2026* को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से महिला आरोपी *स्नेहा उर्फ सना* को *न्यायिक हिरासत* में भेज दिया गया, जबकि आरोपी *सतविन्द्र, टीनू एवं नवीन* को *04 दिन के पुलिस रिमांड* पर लिया गया। ▪️ पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ करके मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता, फरार आरोपी *ऋषि,* फर्जी पहचान-पत्र उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों तथा घटना में प्रयुक्त अन्य साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। *अभियोग का अनुसंधान जारी है।*

Uklana, Hissar | Jul 31, 2026

MORE NEWS

*ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई*
*एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर इंटरसेप्टर टीम ने किए चालान, यातायात नियमों के पालन की अपील*
हिसार 02 अगस्त । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत इंटरसेप्टर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप एवं उनकी टीम ने सिरसा रोड टोल प्लाजा के समीप प्रभावी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए।
प्रभारी इंटरसेप्टर सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सिरसा रोड टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक थार वाहन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹10,000 का चालान किया गया और एक अन्य वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किए जाने पर शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नियमानुसार चालान किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा किसी भी स्थिति में शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। हिसार पुलिस द्वारा ऐसे नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

*ब्लैक फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर हिसार पुलिस की सख्त कार्रवाई* *एसपी सिद्धांत जैन के निर्देश पर इंटरसेप्टर टीम ने किए चालान, यातायात नियमों के पालन की अपील* हिसार 02 अगस्त । पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत इंटरसेप्टर प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप एवं उनकी टीम ने सिरसा रोड टोल प्लाजा के समीप प्रभावी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालान किए। प्रभारी इंटरसेप्टर सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि उनकी टीम द्वारा सिरसा रोड टोल प्लाजा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक थार वाहन पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म लगी हुई पाई गई, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹10,000 का चालान किया गया और एक अन्य वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किए जाने पर शराब के सेवन की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसके विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव के तहत नियमानुसार चालान किया गया। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म लगाना तथा शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं एवं अन्य लोगों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, वाहन पर अवैध ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा किसी भी स्थिति में शराब या अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं। हिसार पुलिस द्वारा ऐसे नियम उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Aug 2, 2026

प्रेस नोट
दिनांक : 01.08.2026

सीआईए नारनौंद की बड़ी कार्रवाई : 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर

पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौंद लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीआईए नारनौंद पुलिस ने 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है।

सीआईए नारनौंद में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम अपराध की रोकथाम एवं गश्त के दौरान नारनौंद-मोठ राघड़ान रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि अजीत पुत्र रोहताश निवासी गांव मोठ राघड़ान अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की।

पुलिस द्वारा नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट की कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए आरोपी की तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से बरामद गांजे के स्रोत, इसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति, संभावित खरीदारों, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

प्रेस नोट दिनांक : 01.08.2026 सीआईए नारनौंद की बड़ी कार्रवाई : 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामदगी मामले में गिरफ्तार आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस अधीक्षक हांसी श्री विनोद कुमार, आईपीएस के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नारनौंद लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सीआईए नारनौंद पुलिस ने 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया है। सीआईए नारनौंद में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम अपराध की रोकथाम एवं गश्त के दौरान नारनौंद-मोठ राघड़ान रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि अजीत पुत्र रोहताश निवासी गांव मोठ राघड़ान अपनी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर नाकाबंदी की। पुलिस द्वारा नियमानुसार एनडीपीएस एक्ट की कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए आरोपी की तलाशी करवाई गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 3 किलो 285 ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध थाना नारनौंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से बरामद गांजे के स्रोत, इसे उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति, संभावित खरीदारों, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जाएगी।

Uklana, Hissar | Aug 1, 2026

04 प्रेस नोट 01.08.2026
पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश की नाकाम, रेलवे स्टेशन के पास तीन देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार

आरोपी पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत भेजा

पंचकूला/ 01 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस टीम ने चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तीन अवैध देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। 

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को  30 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार नामक व्यक्ति चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अवैध देशी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना चंडीमंदिर में 30 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई किए जाने थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ है। पुलिस इस खुलासे के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन, अन्य संभावित आरोपियों तथा अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

04 प्रेस नोट 01.08.2026 पंचकूला पुलिस ने अवैध हथियारों की सप्लाई की साजिश की नाकाम, रेलवे स्टेशन के पास तीन देशी कट्टे व जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार आरोपी पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत भेजा पंचकूला/ 01 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पंचकूला ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियारों की सप्लाई की एक साजिश को समय रहते विफल कर दिया। पुलिस टीम ने चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तीन अवैध देशी कट्टों और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को 30 जुलाई को गुप्त सूचना मिली कि मनीमाजरा निवासी राकेश कुमार नामक व्यक्ति चंडीमंदिर कैंट रेलवे स्टेशन के पास किसी व्यक्ति को अवैध हथियार सप्लाई करने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना मिलते ही इंचार्ज सौरव रावत की अगुवाई में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस वाहन को देखकर आरोपी वहां से निकलने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन अवैध देशी कट्टे तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना चंडीमंदिर में 30 जुलाई को आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद हथियार पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई किए जाने थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सका। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मुख्य सप्लायर का खुलासा हुआ है। पुलिस इस खुलासे के आधार पर हथियारों की सप्लाई चेन, अन्य संभावित आरोपियों तथा अवैध हथियार तस्करी के नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Uklana, Hissar | Aug 1, 2026

डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर  आज जेल भेजा

पंचकूला/ 31 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर  सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

डिलीवरी बॉय से मोबाइल छीनकर भागे 4 शातिर स्नैचर 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद कर आज जेल भेजा पंचकूला/ 31 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस लगातार चोरी, लूट और स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिलीवरी बॉय से मोबाइल फोन छीनने की वारदात का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 की रात शिकायतकर्ता कृष्ण कुमार नामक डिलीवरी राइडर सेक्टर-17 में ऑर्डर डिलीवर करने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में सेक्टर-16/17 डिवाइडिंग रोड पर भोजन का ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए वह अपनी मोटरसाइकिल रोककर मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान एक ई-रिक्शा अचानक उसके पास आकर रुका, जिसमें चार युवक सवार थे। दो युवक ई-रिक्शा से नीचे उतरे और शिकायतकर्ता को पकड़कर उसके हाथ से मोबाइल फोन जबरन छीन लिया तथा चारों आरोपी ई-रिक्शा सहित मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम ने इंचार्ज सिंहराज की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर 30 जुलाई को सेक्टर-17/18 पुलिया के पास से चारों आरोपियों धर्मेन्द्र, क्रिश, दीपू तथा सुनील को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा तथा शिकायतकर्ता से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद चारों आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। लूट, स्नैचिंग और चोरी जैसी वारदातों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Uklana, Hissar | Jul 31, 2026