भगवानपुर: जगदीशपुर में दर्दनाक घटना: पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में गुरुवार को शाम करीब चार बजे पारिवारिक विवाद से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान वार्ड संख्या दो निवासी चंदन कुमार राय की पत्नी करीब 28 वर्षीय सुलेखा कुमारी के रूप में हुई है।