कटंगी: सेलवा में शराब दुकान हटाने की मांग, सरपंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय में बताई पीड़ा
जिले की जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत सेलवा के सरपंच देवेंद्र देशमुख के नेतृत्व में गांव की महिलाओं और पुरुषों ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में पहुंचकर डोंगरू टोला में आबादी के बीच संचालित होने वाली शराब दुकान के विस्थापन की मांग रखी है। दोपहर 01 बजे ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से मुलाकात करते हुए अपनी मांग रखी।