बिंदकी: लहुरी सराय गांव में घर के अंदर नगदी व जेवर सहित हजारों रुपए की संपत्ति चोरी, पुलिस को दी गई सूचना
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सराय गांव में मंगलवार तथा बुधवार की मध्य रात्रि अज्ञात चोर मुकेश उत्तम के घर में घुसे। अज्ञात चोर नगदी व जेवर सहित कई हजार रुपए की संपत्ति चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह लगभग 6:00 बजे चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।