बक्सर: शहर में दोस्ती का फायदा उठाकर ₹60 लाख की ठगी, ज़मीन निवेश के नाम पर दिया झांसा
Buxar, Buxar | May 9, 2026 बिहार के बक्सर में जमीन में निवेश के नाम पर 60 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मल्लाह टोली निवासी आकाश चौधरी ने करीबी मित्र अभिषेक कुमार जायसवाल, उसकी मां सुशीला देवी और बहन काजल कुमारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आकाश का आरोप है कि पुराने परिचित अभिषेक ने दो माह में रकम लौटाने का वादा कर जमीन व्यवसाय में 60 लाख निवेश को कहा।