केशकाल: अडेंगा में आयोजित सुशासन तिहार में मछुआरा समिति को मिला आधुनिक मछली जाल
सुशासन तिहार के तहत केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेंगा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में मछली पालन विभाग द्वारा आदिवासी मछली पालन सहकारी समिति निराछिंदली के सदस्य कृष्णा नाग को आधुनिक मछली पकड़ने का जाल वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, सांसद भोजराज नाग, विधायक नीलकंठ टेकाम एवं कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना उपस्थित रहे।