उचकागांव: उचकागांव पुलिस ने 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक लूटकांड का किया खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार
उचकागांव थाना क्षेत्र के उजरा नारायणपुर रेलवे अंडरपास के समीप ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर नकदी और मोबाइल लूटने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है. वहीं, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चाकू और लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है. मामले में शामिल दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी