विदिशा: मिर्जापुर मंडी के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिर्जापुर कृषि उपज मंडी के पास 40 वर्षीय लोहांगी मोहल्ला निवासी रवि अहिरवार सड़क हादसे में घायल हुए थे उन्हें मेडिकल कॉलेज विदिशा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई सोमवार को दोपहर 1 बजे शाम का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस मौके पर मौजूद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है।