कराहल: ग्राम सोधनी में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, 9 आरोपियों पर मामला दर्ज
ग्राम सोधनी में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति के साथ सामूहिक मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी महावीर यादव पुत्र कलीराम यादव उम्र 34 वर्ष निवासी सोधनी ने कराहल थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि शाम लगभग 5 बजे जब वह अपने इमली वाले खेत पर मौजूद था, तभी ग्राम सोधनी निवासी 9 लोगों ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया।