कराहल: मां तुझे प्रणाम योजना के तहत जबलपुर के 77 युवाओं ने किया कूनो पार्क का भ्रमण
मध्यप्रदेश शासन की "मां तुझे प्रणाम" योजना के अंतर्गत जबलपुर संभाग के 77 युवाओं के दल ने कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण किया। अहेरा गेट पर जिला खेल अधिकारी श्री अरुण सिंह, युवा समन्वयक श्री आशीष दुबे और विनोद नरवरिया द्वारा दल का स्वागत किया गया। भ्रमण दल में 72 युवा और 5 युवा समन्वयक शामिल थे।