कराहल: ग्राम सुबकरा में 60 बीघा शासकीय भूमि को कराया गया अतिक्रमण मुक्त
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशों के तहत तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा के नेतृत्व में आदिवासी विकासखंड कराहल के ग्राम सुबकरा में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही कुल 12.69 हेक्टेयर (लगभग 60 बीघा) भूमि पर की गई, जिस पर अवैध कब्जा किया गया था।