भवानीपुर: जमीन के 19 लाख रुपये बने हत्या की वजह, बड़े बेटे ने ही उतारा पिता को मौत के घाट
भवानीपुर :- रघुनाथपुर पंचायत के पंडितबासा गांव में किसान लूरि मंडल की हत्या मामले का भवानीपुर पुलिस ने बुधवार को सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि किसान की हत्या किसी बाहरी अपराधी ने नहीं, बल्कि उनके ही बड़े पुत्र रणविजय कुमार ने की थी। पुलिस ने आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।