दतिया नगर: दतिया जिले में अगले 24 घंटों में लू चलने की संभावना, जिला प्रशासन ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दतिया जिले में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर गंभीर लू चलने की संभावना व्यक्त की गई है। अत्यधिक तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।कलेक्टर ने आमजन से आग्रह किया गया है कि अत्यधिक गर्मी से सावधान रहें ।