मुरैना नगर: घुसगवाँ गांव में वृद्ध किसान ने देर रात घर में फांसी लगाकर दी जान,सुबह परिजनों में मचा कोहराम, बॉडीमुरैना शव गृह लाई गईं
मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के घुसगवाँ गांव में 61 वर्षीय किसान रामदिन माहौर ने बीती देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज रविवार सुबह परिजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए मुरैना शवगृह भेज दिया। मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।