गभाना: गभाना में कांवड़ यात्रा और श्रावण माह के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारियों ने किया पैदल गश्त
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजीव सुमन के निर्देशन में गभाना समेत समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा कांवड़ यात्रा, श्रावण माह, अपराध नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कांवड़ मार्गों, प्रमुख चौराहों/तिराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों में पैदल गश्त किया गया।