गभाना: गभाना में पत्नी की हत्या के मामले में पति को आजीवन कारावास, अलीगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी का नतीजा
अलीगढ़ पुलिस की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण विवेचना के चलते माननीय न्यायालय ने पत्नि की हत्या में आरोपी पति अखिलेश को आजीवन कारावास और 20,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह मामला थाना गभाना में पंजीकृत था और आरोपी को धारा 302 भादवि के तहत दोषी पाया गया था। अलीगढ़ पुलिस की इस सफलता से अपराधियों में कानून का खौफ बढ़ेगा और न्यायपालिका की प्रभावशीलता का प