गभाना: चंडौस में व्यक्ति ने वीडियो वायरल कर दी आत्महत्या की चेतावनी, कहा- साहब गलत मुकदमे में फंसाया गया, CO ने दी जानकारी
थाना चण्डौस दिनांक 09.07.25 को एक बच्ची किसी के साथ चली गयी थी, उसके सम्बन्ध में परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया था, व्यक्ति ने एक वीडियो वायरल कर बताया कि उसके भाई को गलत फसाया गया है एवं दबाव बनाने हेतु उक्त व्यक्ति द्वारा अपने परिजनों के साथ आत्मदाह करने का प्रयास किया गया तो इसमें शामिल कुल 07 लोगों का शांतिभंग में चालान कर गिरफ्तार किया गया था।