रामपुर: शनिवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Feb 8, 2025 शनिवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियो को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। थाना शहज़ाद नगर क्षेत्र के ग्राम मेघा नगला निवासी महावीर 6 फरवरी को अपनी मोटर साइकिल से आधुनिक ट्रांसपोर्ट गए थे। जहां पर मोटरसाइकिल खड़ी की थी। जब वापस लौटे तो मोटरसाइकिल वहाँ नही थी।