सिरदला: जंगल-पहाड़ में चल रहे अवैध शराब अड्डे का भंडाफोड़, 22.86 लीटर शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार
Sirdala, Nawada | Jun 13, 2026 होटल की आड़ में हो रही थी शराब बिक्री, ग्राहक बन पहुंचे उत्पाद ! बिहार-झारखंड सीमा से सटे सिरदला प्रखंड क्षेत्र के मढ़ी कलौंदा गांव में होटल की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का उत्पाद विभाग ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई में कुल 22.86 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई, एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया