सैदपुर: नवागत SDM का समाजसेवी ने किया स्वागत, सिलेंडर व क्रासिंग पर भीषण जाम जैसी ज्वलंत समस्या के निदान की मांग
सैदपुर तहसील में नवागत एसडीएम ज्योति चौरसिया से विंध्याचल ग्रुप ऑफ कम्पनीज के निदेशक व समाजसेवी मनोज सिंह तथा गोरक्षक रमेश यादव डब्लू ने मिलकर स्मृति चिन्ह व स्वरचित पंक्तियां भेंट कर सैदपुर में स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र और आमजन से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा, जिस पर एसडीएम ने सकारात्मक आश्वासन दिया।